MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home देश काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़:खराब सड़क के चलते मंदिर...

काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़:खराब सड़क के चलते मंदिर तक पहुंचना मुश्किल, व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

0
0
काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़:खराब सड़क के चलते मंदिर तक पहुंचना मुश्किल, व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

जमुनहा ब्लॉक के पटना ग्राम पंचायत के बीरगंज कस्बे में काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़ की समस्या है। खराब सड़क के कारण मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। बारिश का पानी जमा होने से मंदिर के रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ हो गया है। सड़क पहले से खराब होने के कारण जलभराव से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। श्रद्धालुओं को कीचड़ और पानी से होकर मंदिर तक जाना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, काली माई मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने अधिकारियों से जलभराव और कीचड़ की समस्या को जल्द सुलझाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर में रोज श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए रास्ते को ठीक करने के साथ पानी निकालने की सही व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर के पास खराब सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव का पक्का समाधान करने की मांग की। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द कार्रवाई करेगा। इस दौरान मंदिर के कार्यकर्ता प्यारेलाल गुप्ता, बबलू गुप्ता, सचिन गुप्ता, राधेश्याम मौर्य, राजकुमार मौर्य और वैभव गुप्ता भी मौजूद रहे।