महराजगंज के सोनौली–गोरखपुर हाईवे (NH-24) पर गुर्चिया गांव के सामने मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां एक बगीचे में घायल बाइक सवार पड़ा मिला। सुबह खेत में काम करने जा रहे एक ग्रामीण ने घायल युवक को देखा। उसने तुरंत गांव वालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल बाइक सवार की पहचान कोनघुसरी, अड्डा बाजार निवासी मुबारक के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसा देर रात होने की आशंका है। हालांकि, बाइक सवार हाईवे से बगीचे तक कैसे पहुंचा और हादसा कैसे हुआ, यह अभी साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद इलाके में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घायल की हालत और हादसे के असली कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
Home उत्तर प्रदेश NH-24 किनारे बगीचे में मिला घायल बाइक सवार:सोनौली–गोरखपुर हाईवे पर गुर्चिया गांव...
मल्हीपुर सीएचसी में जानवरों के काटने के मामले बढ़े:एक सप्ताह में...
श्रावस्ती के मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों कुत्ता, सियार, बंदर और दूसरे जानवरों के काटने के मामले बढ़ गए हैं। पिछले...





































