BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खैरी समैसा में 2 महीने में ही PWD सड़क ध्वस्त:बारिश में उखड़ी...

खैरी समैसा में 2 महीने में ही PWD सड़क ध्वस्त:बारिश में उखड़ी डामर, बने गहरे गड्ढे; ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया

0
2


जनपद बहराइच के बलहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरी समैसा में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई सड़क दो महीने में ही खराब हो गई है। बारिश के कारण सड़क की डामर उखड़ गई है और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। लाखों रुपये की लागत से बनी इस सड़क की डामर सिर्फ 60 दिनों में ही उखड़कर पटरियों पर बिखर गई। पूरी सड़क पर अब गहरे और चौड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क बनाने में नियमों का पालन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डामरीकरण के नाम पर सिर्फ गिट्टियों पर काला पेंट छिड़का गया था। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश और नाली का पानी भर गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। पानी भरने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इस रास्ते से निकलने में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों में ठेकेदार और विभाग के खिलाफ गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद PWD के इंजीनियरों ने मौके पर जाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच नहीं की। उनका कहना है कि दो महीने में सड़क का खराब हो जाना ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत का नतीजा है। इस बारे में PWD विभाग के जेई आशीष कुमार सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं कि बारिश रुकने के बाद जहां भी सड़क खराब हुई है, उसे ठीक करवाया जाएगा।