महराजगंज में नेपाल में सड़क मार्ग बंद होने का असर हवाई यातायात पर दिखने लगा है। पृथ्वी राजमार्ग के धादिंग स्थित कृष्णभीर में सड़क धंस गई है, जिससे नारायणगढ़-काठमांडू मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से यात्रियों को काठमांडू पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों और हवाई सेवा का सहारा लेना पड़ रहा है। भरतपुर विमानस्थल और भैरहवा में मौजूद गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल का महत्व बढ़ गया है। सड़क मार्ग से काठमांडू का सीधा आना-जाना मुश्किल होने के कारण यात्रियों का दबाव हवाई सेवा की तरफ बढ़ रहा है। बुद्ध एयर ने भरतपुर विमानस्थल पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी है। बुद्ध एयर के प्रमुख भक्तबहादुर बस्नेत ने बताया कि यात्रियों की जरूरत के हिसाब से उड़ानों को आसान किया जा रहा है। सोमवार को बुद्ध एयर की भरतपुर-काठमांडू के बीच आठ उड़ानें चलीं, जबकि गुरुवार को 11 उड़ानें थीं। शनिवार के लिए सात उड़ानें तय हैं और मांग को देखते हुए एक और उड़ान बढ़ाए जाने की संभावना है। नारायणगढ़-काठमांडू सड़क मार्ग बंद होने के कारण भैरहवा का गौतम बुद्ध विमानस्थल भी यात्रियों के लिए एक अहम रास्ता बन गया है। लुंबिनी क्षेत्र और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों के लिए यह विमानस्थल काठमांडू से हवाई कनेक्टिविटी का मुख्य केंद्र है। अगर सड़क मार्ग में दिक्कतें ज्यादा दिन रहती हैं, तो भैरहवा एयरपोर्ट की भूमिका और बढ़ सकती है। दिल्ली से आए भारतीय पर्यटक अमित जायसवाल, विक्रम सिंह और इंद्र कमल सिंह ने बताया कि उन्हें नेपाल में रास्ता खराब होने की जानकारी मिली थी। वे पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं और अब जहाज से यात्रा कर रहे हैं। लखनऊ से आए भारतीय पर्यटक रंजीत राय, वीरेंद्र श्रीवास्तव और गोल्डी श्रीवास्तव ने भी यही बात कही। राजस्थान से आए भीकम सिंह, सुरजीत सिंह और सुरेश गुप्ता ने भी हवाई यात्रा को चुना। सोनौली के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि भारतीय पर्यटकों को रोजाना बताया जा रहा है कि वे सड़क मार्ग से न जाएं, बल्कि जहाज से यात्रा कर सकते हैं।
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में नेपाल में सड़क धंसने से नारायणगढ़-काठमांडू मार्ग बंद:यात्रियों के लिए...
काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़:खराब सड़क के चलते...
जमुनहा ब्लॉक के पटना ग्राम पंचायत के बीरगंज कस्बे में काली माई मंदिर के पास जलभराव और कीचड़ की समस्या है। खराब सड़क के...


































