BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर पुरानी सीएचसी परिसर का हैंडपंप जलभराव में डूबा:बारिश के पानी से...

मल्हीपुर पुरानी सीएचसी परिसर का हैंडपंप जलभराव में डूबा:बारिश के पानी से घिरा, लोगों ने ऊंचीकरण की मांग की

0
2

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक है मल्हीपुर पुरानी सीएचसी परिसर में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप जलभराव के कारण डूब गया है। बारिश के पानी से घिरने के कारण यह हैंडपंप बेकार हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही सीएचसी परिसर में पानी भर जाता है। हैंडपंप चारों तरफ से पानी में घिरा है, जिससे वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। मरीजों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह इकलौता हैंडपंप था, जो पुरानी सीएचसी आने वाले लोगों के काम आता था। लेकिन, जलभराव के कारण अब इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इंडिया मार्क हैंडपंप को ऊंचा कराकर उसे फिर से चालू किया जाए। इससे जलभराव के दौरान भी लोगों को साफ पीने का पानी मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here