बहराइच में गांधी जयंती पर मिहींपुरवा नगर पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत रक्तदान शिविर लगा। इसमें 9 लोगों ने अपनी इच्छा से रक्तदान किया। शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश कुमार विश्वकर्मा, बीसीपीएम अजय कुमार यादव, फार्मासिस्ट आशुतोष विश्वकर्मा और सहायक कुंदन लाल समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। रक्तदान के बाद सभी ने जीवनभर रक्तदान करने की शपथ ली। डॉ. महेश विश्वकर्मा ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि स्वस्थ व्यक्ति जिसका हीमोग्लोबिन 12 ग्राम से ऊपर है, उसे रक्तदान से कोई दिक्कत नहीं होती। शरीर जल्द ही नए खून का निर्माण कर लेता है। 16 ग्राम से ज्यादा हीमोग्लोबिन वालों को दिल की बीमारियों से बचने के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने वालों में डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कटियार, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, विजय पाल, कमल किशोर, अनूप कुमार, चंद्र प्रकाश, मिथिलेश सिंह और गणेश कुमार शामिल थे।
मोतीपुर में गांधी जयंती पर लगा रक्तदान शिविर:'सेवा से संकल्प' अभियान के तहत 9 लोगों ने किया रक्तदान, स्वास्थ्यकर्मियों ने भी ली शपथ
और पढ़ें
›
कुत्ता बचाने में ऑटो पलटा, चालक समेत 3 घायल:महराजगंज के पिपरा परसौनी में हुआ हादसा, लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज जारी
›
टीचर कॉलोनी में 250 केबीए ट्रांसफार्मर में लगी आग:वार्ड 11, 12 और 15 की बिजली सप्लाई ठप, 2000 आबादी प्रभावित
›
श्रावस्ती में 9 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप:लूडो खेलने के बहाने को दुकान पर बुलाया, आरोपी फरार; पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा
›
स्तन में गांठ को नजरअंदाज न करें:बस्ती में विश्व स्तन कैंसर दिवस पर डॉक्टर बोली- समय पर जांच से संभव है बचाव
संबंधित खबरें













































