BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गिलौला में 10 दिन से बिजली गुल:सैकड़ों पोल टूटने और 33 केवी...

गिलौला में 10 दिन से बिजली गुल:सैकड़ों पोल टूटने और 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मरम्मत में लग रहा समय, लोग जनरेटर से मोबाइल चार्ज कर रहे

0
1

श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से बिजली ठप है। लगातार कटौती से ग्रामीण और गिलौला बाजार के दुकानदार परेशान हैं। इससे रोजमर्रा के कामकाज और व्यापार पर असर पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण लोगों को मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। कई लोग पैसे देकर फोन चार्ज करवा रहे हैं, पर पर्याप्त चार्जिंग नहीं मिल पा रही है। गिलौला पावर हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि तेज बारिश और हवा से इलाके में सैकड़ों बिजली के पोल टूट गए हैं। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें खराब हो गई हैं। 33 केवी लाइन में भी फॉल्ट आया है। कर्मचारियों की टीमें लगातार मरम्मत कर रही हैं। टूटे पोल लगाने, तार खींचने और खराब लाइनों को ठीक करने में समय लग रहा है। विभाग जल्द से जल्द बिजली चालू करने की कोशिश में है, पर अभी कोई तय तारीख नहीं बताई गई है।

संबंधित खबरें