बहराइच के मिहींपुरवा नगर पंचायत के दरोगापुरवा में रहने वाले 52 वर्षीय मुनव्वर (पुत्र सद्दीक) और 32 वर्षीय नजीर (पुत्र बब्बन) शुक्रवार दोपहर नल ठीक करने ककरहा गए थे। नल रिपेयर करने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। मोतीपुर वन बैरियर से पहले जंगल में अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया। जानवर को सामने देखकर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें
›
बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
›
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
›
गिलौला में 10 दिन से बिजली गुल:सैकड़ों पोल टूटने और 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मरम्मत में लग रहा समय, लोग जनरेटर से मोबाइल चार्ज कर रहे
संबंधित खबरें













































