बहराइच के ग्राम सभा वेलहन महेशपुर के लोहारनपुरवा गांव में स्वच्छता व्यवस्था खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब आठ महीने से नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियां गंदगी से जाम हैं और उनमें घास उग आई है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। पानी की निकासी बंद होने से मच्छर बढ़ रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का डर है। ग्रामीणों को गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार सफाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सफाईकर्मी बछराज वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने कहा, ‘जब हमारी इच्छा होगी, तब हम साफ करवा देंगे।’ ग्रामीणों ने अधिकारियों से तुरंत सफाई और जांच की मांग की है।
और पढ़ें
›
घाघरा नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों को मिली राहत:बहराइच में खतरे के निशान से 38 सेमी नीचे पहुंचा पानी, गांवों में सामान्य स्थिति
›
लक्ष्मनपुर बाजार चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब:राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, गड्ढों से हादसे का डर और बदबू से बीमारी का खतरा
›
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जर्जर:लालपुर चंदा झार के जनकपुर में जगह-जगह टूटी, राहगीर परेशान
›
इकौना के मिस्त्री पुरवा में कच्ची सड़क पर भरा पानी:स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी, समाधान की मांग
संबंधित खबरें











































