बहराइच के मिहींपुरवा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क खराब हो गई है। लालपुर चंदा झार के मजरा जनकपुर को जोड़ने वाली यह सड़क जगह-जगह से टूट गई है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय ग्रामीण अरविंद मौर्या, बसंत कुमार चौहान और शंभू चौहान ने बताया कि सड़क के गड्ढों के कारण लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों की बसों और राहगीरों को इससे काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन ठीक हो सके।
और पढ़ें
›
गोविंद शुगर मिल को ही मिले गन्ना क्रय केंद्र:सांसद आनंद गोंड ने जिलाधिकारी और गन्ना अधिकारी को लिखा पत्र
›
इटहिया में सफाई नहीं होने से ग्रामीण खुद साफ कर:गंदगी से पटी नालियां, जल निकासी ठप; मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, अधिकारियों से मांग
›
नरखोरिया में बाइक ने 4 लोगों को मारी टक्कर:बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुजुर्ग और छात्रा समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर
›
आलोक प्रसाद बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष:महराजगंज के वरिष्ठ नेता को मिली नई जिम्मेदारी, पहले रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
संबंधित खबरें










































