श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड की ग्राम पंचायत श्रीनगर सागर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय चिकित्सालय में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मौजूद डॉ. सर्वेश रावत ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। बीपी मशीन और दूसरे जांच उपकरणों से मरीजों की जांच की गई। डॉ. सर्वेश रावत ने बताया कि बदलते मौसम के कारण इन दिनों सर्दी-खांसी, बुखार, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द और दाद-खाज के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। शिविर में 60 से 70 मरीजों को देखा गया और उन्हें मुफ्त यूनानी दवाएं दी गईं। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि वे गुनगुने पानी का सेवन करें, ठंडी चीजें और धूल-मिट्टी से बचें और नियमित रूप से दवाएं लें। इस दौरान वार्ड बॉय राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
और पढ़ें
›
युवाओं को मिलेगा ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन, जानें Eligibility और Apply Process, UP CM YUVA Scheme 2026
›
CEC ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, दर्ज कीं 3 FIR
›
चफरिया बाजार में CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू:ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन, कई जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा
›
ब्लॉक प्रमुख ने कुपोषित बच्चों को बांटा पोषण आहार:बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए 'नॉक द डोर' अभियान के तहत हुई पहल
संबंधित खबरें












































