समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की है। बहराइच के बशीरगंज स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन हुआ। इसमें चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना जरूरी है। यह सभी विपक्षी दलों की मांग है। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग का सहारा लेकर वोटों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग यासर शाह ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बढ़ती हत्याओं और बलात्कार की घटनाओं पर भी सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने बताया कि कार्यकर्ता पूरे सप्ताह अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, विधायक आनंद यादव, पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की:पूर्व मंत्री याशर शाह ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार पर बोला हमला
और पढ़ें
›
वन्य जीव सप्ताह में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता:श्रावस्ती के स्कूल में छात्रों ने दिखाया उत्साह, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
›
बस्ती में देवरानी-जेठानी से मारपीट:प्रतापपुर गांव में पड़ोसी ने लाठी-डंडों से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
›
तेजवापुर में नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को समझाईं सरकारी योजनाएं:सेवा संकल्प कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल
›
भंगही में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम:ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया
संबंधित खबरें











































