BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पुरायेना-निचलौल मार्ग पर PWD ने हटाया सड़क किनारे का मलबा:जेसीबी से सफाई...

पुरायेना-निचलौल मार्ग पर PWD ने हटाया सड़क किनारे का मलबा:जेसीबी से सफाई कर हादसों को रोकने, आवागमन को सुचारू बनाने पर जोर

0
6

महराजगंज में पीडब्ल्यूडी (PWD) ने पुरायेना से निचलौल मार्ग तक सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया है। यह सफाई सड़क सुरक्षा और आवाजाही को आसान बनाने के लिए की जा रही है। जेसीबी की मदद से सड़क के अगल-बगल जमा कूड़ा और मलबा हटाया गया। इससे सड़क पर किसी भी तरह की रुकावट या दुर्घटना का खतरा कम होगा। अधिकारियों का कहना है कि सड़क से मलबा हटने से गाड़ी चलाने वालों को आसानी होगी और हादसों का खतरा भी कम होगा। देऊरवा बाजार में की गई इस सफाई की ग्रामीणों ने तारीफ की है। इस दौरान रंजीत पटेल, मुन्ना कसौधन, मकसूदन गुप्ता, राधे गुप्ता, सुरेश मास्टर और मुन्ना पांडे जैसे कई लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें