Home उत्तर प्रदेश लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास मिला युवक का शव:महराजगंज में इलाके में...

लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास मिला युवक का शव:महराजगंज में इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

0
1


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने की खबर पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस युवक की पहचान और मौत की वजह जानने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत की वजह अभी साफ नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। युवक की मौत किसी हादसे, बीमारी या अन्य वजह से हुई है, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here