Home उत्तर प्रदेश गिलौला में धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:पोशाक, मुकुट, बांसुरी और पूजा सामग्री...

गिलौला में धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:पोशाक, मुकुट, बांसुरी और पूजा सामग्री की खरीदारी बढ़ी, मंदिर समितियां व्यवस्थाओं को दे रहीं अंतिम रूप

0
4


श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे इलाके में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर गिलौला कस्बे और आसपास के बाजारों में काफी चहल-पहल दिख रही है। जन्माष्टमी के लिए बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, सजावट का सामान, पूजा सामग्री, मिश्री और मेवा जैसी चीजें खरीदने लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानों को अच्छे से सजाया है। गिलौला क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में भी धार्मिक आयोजनों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और सुंदर लाइटों से सजाया जा रहा है। कई जगहों पर भक्तों के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास डीजे, रोड लाइट और दूसरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। जन्माष्टमी की रात मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय खास पूजा-अर्चना और आरती होगी। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा करेंगे। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी रखे जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में बहुत उत्साह है। मंदिर समितियां भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं, ताकि जन्माष्टमी पर भक्तों को कोई दिक्कत न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here