Home उत्तर प्रदेश Shravasti Janmashtami Celebration | Siswara Krishna Leela Event 2026

Shravasti Janmashtami Celebration | Siswara Krishna Leela Event 2026

0
2

मेराज अली | सेमघड़ा(इकौना), श्रावस्ती3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील क्षेत्र के सिसवारा बाजार में कन्हैया जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी सिसवारा चौराहे पर भव्य जन्माष्टमी कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। यहां बड़े कलाकार भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी अलग-अलग लीलाओं का मंचन करेंगे। इसके जरिए श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को लोगों के सामने पेश किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मकसद सिर्फ धार्मिक उत्सव मनाना नहीं है। इसका उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से प्रेरणा देना भी है। श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि हमें सत्य, धर्म और अच्छे कर्मों के रास्ते पर चलना चाहिए और बुराइयों से दूर रहना चाहिए।

कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंडप को सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के लिए समियाना व तंबू लगाए जा रहे हैं। यह भव्य कन्हैया जन्माष्टमी कार्यक्रम 4 सितंबर को सिसवारा चौराहे पर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here