Home उत्तर प्रदेश घुघली में जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी:कान्हा की आकर्षक पोशाक,...

घुघली में जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी:कान्हा की आकर्षक पोशाक, मुकुट और झूलों की खूब हो रही खरीदारी

0
9


घुघली के बाजारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रौनक बढ़ गई है। पर्व के लिए दुकानों पर कान्हा की आकर्षक पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले और सजावटी सामान सज गए हैं। सुबह से ही लोग लड्डू गोपाल के श्रृंगार और घरों में झांकी सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में बच्चों के लिए कान्हा की पोशाकों की कई वैरायटी मौजूद हैं। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार रंग-बिरंगी पोशाकें, आकर्षक मुकुट और डिजाइनदार झूलों की मांग ज्यादा है। इसके अलावा, घरों और मंदिरों की सजावट के लिए झालर, फूल-माला, पर्दे और दूसरी चीजें भी लोग खरीद रहे हैं। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। घरों में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ लड्डू गोपाल को झूला झुलाने और आकर्षक झांकी सजाने की तैयारी में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here