Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में नाले किनारे झाड़ियों में अजगर मिलने से हड़कंप:ग्रामीणों में दहशत,...

श्रावस्ती में नाले किनारे झाड़ियों में अजगर मिलने से हड़कंप:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया

0
8


श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के कव्वापुर गांव के पास गुरुवार दोपहर को नाले के किनारे झाड़ियों में अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीण चौंक गए। माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश और नेपाल में हुई बरसात के कारण पहाड़ी नाले में पानी बढ़ गया था। इसी वजह से अजगर बहकर गांव के पास पहुंच गया और नाले के किनारे झाड़ियों में छिप गया था। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को नहलाने के लिए नाले के पास गए थे। तभी उनकी नजर झाड़ियों में बैठे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही ग्रामीण घबरा गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को अजगर मिलने की सूचना दी। ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई है, अधिकारियों ने जल्द ही टीम भेजकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने का भरोसा दिलाया है। अजगर मिलने के बाद से आसपास के ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोग नाले के आसपास जाने से बच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here