
श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में बुधवार को करीब 5 से 6 के बीच एक सड़क हादसे में 8 साल के छात्र यासीन मोहम्मद की मौत हो गई। बंजारन पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। वही पीएम के बाद बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बीते बुधवार को बदला चौराहा से बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बंजारन पुरवा के पास सड़क किनारे मौजूद यासीन पुत्र साबिर को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बोलेरो उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। यासीन के शरीर पर सड़क से रगड़ के कई निशान मिले। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कर रही चालक की पहचान घटना के बाद चालक भीड़ का फायदा उठाकर गाड़ी समेत भाग गया। सूचना मिलने पर बदला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर बोलेरो और चालक की पहचान करने में जुटी है। परिजनों ने बताया कि यासीन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और कक्षा पांच में पढ़ता था। उसके पिता साबिर मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि दो बड़े भाई भी मुंबई में मेहनत-मजदूरी करते हैं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच चल रही है।































