BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल,मालिकों को लौटाए:IMEI नंबर ट्रेस...

बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल,मालिकों को लौटाए:IMEI नंबर ट्रेस कर पुलिस ने खोजे फोन, बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 26.12 लाख रुपए

0
3


बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान में बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सर्विलांस टीम ने अलग-अलग कंपनियों के 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपए बताई गई है। रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। CEIR पोर्टल से ट्रेस किए मोबाइल पुलिस के मुताबिक, खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एसपी के निर्देश पर सर्विलांस टीम के साथ सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमें बनाई गई थीं। सर्विलांस टीम ने जिले के सभी थानों से समन्वय कर भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर लगातार निगरानी की। इस दौरान मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को ट्रेस किया गया। तकनीकी निगरानी और टीमों की कार्रवाई के जरिए अलग-अलग स्थानों से कुल 107 मोबाइल बरामद किए गए। Apple से लेकर OnePlus तक के फोन बरामद बरामद मोबाइल फोन में Apple, Samsung, Vivo, Oppo, Tecno, Redmi और OnePlus समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल मिलने के बाद उनके असली मालिकों को पुलिस लाइन सभागार में बुलाकर फोन सौंपे गए। मोबाइल वापस पाकर खिले मालिकों के चेहरे लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और बहराइच पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने मोबाइल बरामद कर वापस दिलाने के लिए पुलिस का आभार जताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (आईपीएस) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here