
बस्ती साउघाट और आसपास के गांवों में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां के विभिन्न इलाकों में खास सजावट की गई है। गंधार, मझौवामीर, सिहरी, चमनगंज, तरेता और बेलसुही जैसे गांवों में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इन गांवों में हांडी फोड़ने का आयोजन भी किया जाएगा। जन्माष्टमी के बाद कई इलाकों में भंडारे भी होंगे। स्थानीय निवासियों विफराज मौर्या, राम केश, जगराम, मेवालाल, अवधेश कुमार, अनिल कुमार और संजय कुमार ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह त्योहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
Home उत्तर प्रदेश जन्माष्टमी पर बस्ती साउघाट समेत कई गांवों में हांडी फोड़ने:गंधरिया, मझौवामीर समेत...





























