BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सरकार बनने पर बंद स्कूल फिर से शुरू करेंगे: सपा:शिक्षक दिवस पर...

सरकार बनने पर बंद स्कूल फिर से शुरू करेंगे: सपा:शिक्षक दिवस पर 'पीडीए पाठशाला' में किया वादा, शिक्षा को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता

0
0

बनकटी बस्ती नगर पंचायत के शंकर नगर वार्ड में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व प्रधान जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने ‘पाठशाला पुकारे’ और ‘पीडीए पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बस्ती जिले के बनकटी ब्लॉक के शंकरपुर मथौलीफैलवा जोगिया प्राइमरी पाठशाला में हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना था। सपा कार्यकर्ताओं ने वादा किया कि सरकार बनने पर बंद पड़े स्कूलों को फिर से चालू किया जाएगा। उनका मानना है कि शिक्षा के माध्यम से वंचित और गरीब समाज में सामाजिक जागरूकता आएगी। शिक्षा से भेदभाव खत्म होगा और बराबरी का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे क्षमता और समानता पर आधारित सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, एक सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होगा। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष महादेव और पूर्व ब्लाक प्रमुख गुलाबचंद सोनकर मौजूद रहे। पूर्व प्रधान राम जीयावन यादव, सुभाष चंद्र यादव, राम उजागर चौधरी और देवनाथ यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। महासचिव महादेव, नगर अध्यक्ष बनकटी अमित कुमार और पूर्व सभासद शिक्षक संघ प्रभारी महादेव प्रत्याशी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में श्रेजल पटेल, अभी यादव, विद्यांश यादव, प्रतीक यादव, पुनीत यादव, प्रियांशी यादव, सूरज यादव, सूरज चौधरी और श्रेया वर्मा जैसे बच्चों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here