BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सोनौली सीमा पर निजी वाहन ढो रहे अवैध सवारी:टैक्सी चालकों में गुस्सा,...

सोनौली सीमा पर निजी वाहन ढो रहे अवैध सवारी:टैक्सी चालकों में गुस्सा, राजस्व का नुकसान; पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

0
4

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सोनौली क्षेत्र में निजी वाहनों से अवैध रूप से सवारी ढोने का खेल जारी है। ये वाहन रोजाना यात्रियों को गोरखपुर समेत अन्य जगहों पर ले जा रहे हैं। इससे परमिट लेकर चलने वाले टैक्सी और बस संचालकों में गुस्सा बढ़ रहा है। साथ ही, परिवहन नियमों की अनदेखी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद अब निजी वाहन चालक नेपाल के भैरहवा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वहां वे दलालों के जरिए यात्रियों को इकट्ठा कर सवारी ढो रहे हैं। टैक्सी संचालकों का आरोप है कि कई निजी वाहन बिना व्यावसायिक परमिट और जरूरी दस्तावेजों के नियमित रूप से सवारी ढो रहे हैं। यह परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन है। वैध टैक्सी और बस संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि सीमा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस मिलकर अवैध वाहनों पर रोक लगाएं। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि निजी वाहनों से अवैध सवारी ढुलाई की शिकायतें मिल रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार चालान भी किए जा रहे हैं और जल्द ही अभियान चलाकर गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here