बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव में खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव के रहने वाले टिपई ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को खेत में मेड़ बांधने की बात पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ढेबरहिया राउत निवासी चंदन तिवारी और शिखर तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें









































