BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश वीरपुर लोकिहा में राप्ती नदी की कटान तेज:किनारे बसे गांवों के किसानों...

वीरपुर लोकिहा में राप्ती नदी की कटान तेज:किनारे बसे गांवों के किसानों के लिए बनी बड़ी मुसीबत, कटान रोकने की मांग

0
3

श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खंड के वीरपुर लोकिहा क्षेत्र में राप्ती नदी का कटान तेज हो गया है। नदी का जलस्तर घटने-बढ़ने से किनारों पर बसे गांवों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन गई है। पिछले कुछ दिनों में 35 बीघा से ज्यादा उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है, जिससे किसान चिंतित हैं। किसानों के मुताबिक, 15 से ज्यादा किसानों के खेत नदी में समा गए हैं और कटान लगातार जारी है। तराई क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण राप्ती का जलस्तर कभी घट रहा है तो कभी अचानक बढ़ रहा है। इससे किनारों पर कटान और तेज हो गया है। किसान दयाराम ने बताया कि उनका दो बीघा उपजाऊ खेत देखते ही देखते नदी में समा गया। बाबूलाल, आशाराम, रामफकीरे, देवा महराज, बाबादीन, अमेरिका यादव, ओमकार चौहान, गिरवर प्रसाद, सुंदर लाल, ननकू और सहजराम पाठक सहित कई किसानों के खेत भी राप्ती के किनारे तक पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की मुख्य धारा में रेत जमा होने से उसकी गहराई कम हो गई है। इस वजह से पानी का बहाव किनारों की तरफ मुड़ गया है, जिससे तेजी से कटान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वीरपुर लोकिहा में कटान रोकने के लिए स्थाई उपाय करने की मांग की है। उन्होंने मुख्य धारा से रेत हटवाने और जल्द कटान रोकने का काम कराने को कहा है, ताकि बची हुई जमीन और खड़ी फसल को बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here