BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश भारत-नेपाल सीमा पर महिला तस्कर गिरफ्तार:बहराइच में 35 लाख की स्मैक और...

भारत-नेपाल सीमा पर महिला तस्कर गिरफ्तार:बहराइच में 35 लाख की स्मैक और भारतीय-नेपाली करेंसी मिली

0
2


बहराइच। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। टीम ने चेकिंग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 116 ग्राम स्मैक बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। महिला के पास से भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ एक मोबाइल फोन भी मिला है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी की देखरेख में और रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम 6 सितंबर की रात करीब 12 बजे थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान दशहरा बाग क्षेत्र में संदिग्ध हरकत दिखने पर टीम ने एक महिला को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 116 ग्राम स्मैक, एक वीवो वी60 मोबाइल फोन, 21,029 भारतीय रुपये और 23,800 नेपाली रुपये मिले। पुलिस ने महिला की पहचान शकीला बीबी के तौर पर की। वह मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह की पत्नी है और उसकी उम्र करीब 40 साल है। वह दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा की रहने वाली है। बरामदगी के आधार पर रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस नंबर 237/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शुक्रवार दोपहर उसे पुलिस हिरासत में कोर्ट भेजा। इस कार्रवाई में रुपईडीहा पुलिस के साथ एसएसबी की 42वीं बटालियन की टीम भी शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here