BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, फरार मालिक हरिराम बंसल राजस्थान से...

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, फरार मालिक हरिराम बंसल राजस्थान से गिरफ्तार

0
9
News Desk

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के दर्दनाक हादसे के बाद से फरार चल रहे कथित मकान मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद से पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही थीं, जिसके बाद उसे राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

एमसीडी का बड़ा एक्शन: डिप्टी कमिश्नर समेत कई अधिकारी निलंबित

हादसे में 7 लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार ने बताया कि हादसे वाली इमारत के पास स्थित एक अन्य कमजोर इमारत को 1-2 दिनों में चरणबद्ध तरीके से गिराया जाएगा।

तीन महीनों में 960 अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर

नगर निगम के अनुसार, अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पिछले तीन महीनों के भीतर दिल्ली में 960 इमारतों को ध्वस्त किया गया है, जबकि 407 इमारतों को सील किया गया है। इसके अलावा, लगभग 1500 अन्य इमारतों को सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए हैं। सत्य निकेतन क्षेत्र में ही अगस्त महीने के दौरान 3-4 असुरक्षित इमारतों को गिराने के निर्देश दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here