BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सीआरपीएफ ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे जवान का स्वागत:पनियरा के नरकटहा में...

सीआरपीएफ ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे जवान का स्वागत:पनियरा के नरकटहा में गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस

0
0

महराजगंज के पनियरा विकास खंड की ग्राम पंचायत नरकटहा के नरकटहा खुर्द टोला निवासी विकास निषाद का सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ था। सोमवार को अपनी ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर ग्रामीणों और इलाके के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विकास की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल था। विकास निषाद सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल बनने के बाद राजस्थान के जोधपुर में ट्रेनिंग के लिए गए थे। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली। सोमवार को उनके गांव लौटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और इलाके के लोग उनके स्वागत के लिए जमा हो गए। अकटहवा घाट से लेकर गांव तक विकास निषाद का गाजे-बाजे और देशभक्ति गीतों के साथ स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का लंबा काफिला था। सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और युवा देशभक्ति गीतों की धुन पर नाचते दिखे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से विकास निषाद का स्वागत किया और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। लोगों का कहना था कि विकास की सफलता ने इलाके के युवाओं को भी देश की सेवा करने की प्रेरणा दी है। परिवार के सदस्यों के साथ ही गांव के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया। इस मौके पर उदय प्रताप अग्रहरी, मुन्ना निषाद, जितेंद्र निषाद, राजेश्वर यादव, धर्मेंद्र यादव, शमशाद अली, अभिषेक शर्मा, गोलू निषाद, आकाश निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और इलाके के लोग मौजूद थे। पूरे गांव में जवान के घर लौटने और सीआरपीएफ में चयन की खुशी का माहौल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here