BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30 सितंबर...

जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30 सितंबर तक करें आवेदन-जिला कृषि अधिकारी

0
5

 

 

 

श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं के बीजों की बुकिंग की सुविधा दी है। उन्होने बताया कि रबी फसलों के बीजों का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। किसान भाई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग प्रक्रिया 02 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील किया है कि वे समय रहते ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और बुकिंग कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गेहूँ लक्ष्य 62195 पैकेट, बुकिंग 9747 पैकेट, सरसों (मिनीकिट) लक्ष्य 1200 पैकेट, बुकिंग 556 पैकेट, सरसों बीज लक्ष्य 1900 पैकेट- बुकिंग 43 पैकेट, चना मिनीकिट (राज्य) लक्ष्य 150 पैकेट, बुकिंग 142 पैकेट, अलसी (मिनीकिट) लक्ष्य 70 पैकेट, बुकिंग 22 पैकेट, चना मिनीकिट (केन्द्र) लक्ष्य 50 पैकेट, बुकिंग 56 पैकेट, चना बीज लक्ष्य 219 पैकेट-बुकिंग 48 पैकेट, मसूर मिनीकिट (राज्य) लक्ष्य 1275 पैकेट, बुकिंग 641 पैकेट, मसूर मिनीकिट (केन्द्र) लक्ष्य 3362 पैकेट, बुकिंग 414 पैकेट, मसूर बीज लक्ष्य 18750 पैकेट-बुकिंग 117 पैकेट, मटर (मिनीकिट ) लक्ष्य 50 पैकेट, बुकिंग 86 पैकेट, मटर बीज लक्ष्य 20 पैकेट-बुकिंग 14 पैकेट, तोरिया (मिनीकिट) लक्ष्य 2137 पैकेट, बुकिंग 616 पैकेट, तोरिया बीज लक्ष्य 2891 पैकेट-बुकिंग 283 पैकेट, जनपद में विभिन्न फसलों के बीजों की बुकिंग स्थिति हो चुकी है।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से आग्रह किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि से पहले पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें। तोरिया फसल की बुवाई का समय चल रहा है, किसान भाई बुकिंग करके अपने संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार से तोरिया बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर एवं तोरिया मिनी किट निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। तोरिया बीज एवं मिनीकिट जनपद के सभी राजकीय बीज भंडारों को उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here