महराजगंज के ठूठीबारी बॉर्डर पर मंगलवार रात करीब 9 बजे एसएसबी ने नेपाली नंबर की कार से 15 लाख 1 हजार 500 नेपाली रुपये बरामद किए। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
एसएसबी के जवान सीमा पर नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान भारत की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। कार के अंदर नेपाली करेंसी मिली।
कार सवारों की पहचान बहादुर क्षेत्री और बहादुर बोहरा क्षेत्री के रूप में हुई है। दोनों ने खुद को रिटायर्ड सैन्यकर्मी बताया। उनका कहना है कि रकम पेंशन की है, जिसे उन्होंने बैंक से निकाला था। उन्होंने बताया कि भारतीय रुपये को नेपाली करेंसी में बदलकर वे अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
एसएसबी ने बिना वैध दस्तावेज इतनी नकदी ले जाने पर दोनों को हिरासत में लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
एसएसबी बीओपी इंचार्ज डी. एक्स मीना ने बताया कि कार से 15.01 लाख नेपाली रुपये मिले हैं। दोनों लोगों ने रकम पेंशन की बताई है। रकम और दोनों लोगों को दस्तावेजों की जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। आगे की जांच कस्टम विभाग कर रहा है।
नेपाली कार से 15.01 लाख रुपये मिले:ठूठीबारी बॉर्डर पर एसएसबी ने दो रिटायर्ड सैन्यकर्मियों को हिरासत में लिया; पेंशन की रकम होने का दावा, जांच जारी
BREAKING
NEWS

















