महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलहरिया कला में एनएच-24 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए और दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के मुताबिक, एचएफ डीलक्स बाइक (UP 56 AA 0016) और प्लेटिना बाइक (UP 56 BE 2672) की टक्कर हुई। गुलहरिया कला निवासी मोल्हू पुत्र छोटू एचएफ डीलक्स चला रहा था। आरोप है कि वह गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर के बाद वह मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















