लालगंज बाजार में सड़क पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लालगंज में बुधवार और शनिवार को बाजार लगता है। इन दिनों क्षेत्र के लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने आते हैं। वे अपनी साइकिल और मोटरसाइकिलें सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी कर देते हैं। दुकानदार भी पीछे नहीं हैं। वे अपनी दुकानें सड़क पर सजाकर रखते हैं। ठेले वाले, फास्ट फूड, फल, सब्जी, किराना स्टोर और जलपान के संचालक भी सड़क पर जमकर अतिक्रमण करते हैं। सड़क चौड़ीकरण के बावजूद जाम की समस्या में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। इससे राहगीरों को यात्रा करने में काफी परेशानी होती है। इस संबंध में लालगंज चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।




















