BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मधुबनी-निचलौल मार्ग गड्ढों में बदला:सैकड़ों गांवों की आवाजाही पर असर, पिपरिया गुरुगोविंद...

मधुबनी-निचलौल मार्ग गड्ढों में बदला:सैकड़ों गांवों की आवाजाही पर असर, पिपरिया गुरुगोविंद राय बाजार तक बढ़ी मुश्किलें

महराजगंज में मधुबनी से निचलौल मार्ग पर पिपरिया गुरुगोविंद राय बाजार तक सड़क की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क टूटी है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। यह सड़क सैकड़ों गांवों को जोड़ती है। इनमें मिश्रौलिया, मठिया, पिपरिया गुरुगोविंद राय, सोहगौरा और पड़री खुर्द जैसे गांव शामिल हैं। इसके अलावा, मधुबनी साधन सहकारी समिति, जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, उत्तीमा देवी और रामनारायण इंटर कॉलेज भी इसी मार्ग पर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने से रोज आवाजाही में दिक्कत होती है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हालात और खराब हो जाते हैं। छात्र-छात्राओं, किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ नेता संत मुनि, श्रवण यादव, सुग्रीव यादव, राम अचल, रिंकू, समाजसेवी अविनाश कुमार और मारकंडेय पटेल ने सड़क को जल्द बनाने की मांग की है। इस बारे में अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्रा से बातचीत की गई। उन्होंने जूनियर इंजीनियर करन सिंह से बात करने को कहा। करन सिंह ने बताया कि सड़क बनाने का प्रस्ताव दो-तीन दिन में बड़े अधिकारियों को भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here