BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कैली अस्पताल में ओपीजी एक्स-रे मशीन खराब:दांतों की जांच के लिए बाहर...

कैली अस्पताल में ओपीजी एक्स-रे मशीन खराब:दांतों की जांच के लिए बाहर महंगी जांच कराने को मजबूर हो रहे मरीज

महार्षि वशिष्ठ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े ओपेक अस्पताल कैली में दांतों की जांच के लिए जरूरी ओपीजी (ऑर्थोपैंटोमोग्राम) एक्स-रे मशीन खराब हो गई है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दांतों की जांच और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है। उन्हें निजी सेंटरों से महंगी जांच करानी पड़ रही है। ओपेक अस्पताल में यह जांच मुफ्त होती है, जबकि बाहर इसके लिए 500 से 700 रुपये देने पड़ते हैं। अस्पताल के दंत रोग विभाग में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। दांतों की जटिल समस्याओं, जबड़े की हड्डियों, दांतों के जोड़, दांत निकालने, अक्ल दाढ़ की स्थिति और दांत में फंसी समस्याओं के इलाज से पहले डॉक्टरों को ओपीजी एक्स-रे की जरूरत पड़ती है। मशीन खराब होने से मरीजों की जांच प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है। मो. साहिद, कल्पना सिंह, बेचू, राम भवन और आंचल जैसे दर्जनों मरीज ओपेक अस्पताल कैली के दंत विभाग में इलाज की उम्मीद से पहुंचे थे। जब जरूरी जांच ही नहीं हो पाती, तो उन्हें बाहर जांच कराने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि ओपीजी एक्स-रे मशीन को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। इससे दंत रोगियों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें अस्पताल में ही इलाज की पूरी सुविधा मिल पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here