BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ दैनिक भास्कर की खबर का असर:पोखरा बाजार में पीएम मोदी के जन्मदिन...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:पोखरा बाजार में पीएम मोदी के जन्मदिन पर चला सफाई, सड़क किनारे की झाड़ियां हटाई गईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को पोखरा बाजार में एक खास सफाई अभियान चलाया गया। न्याय पंचायत प्रभारी सतीश चंद्र की अगुवाई में करीब 32 सफाई कर्मियों ने बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे उगी झाड़ियों और गंदगी को साफ किया। दैनिक भास्कर ने पोखरा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों से राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर ‘पोखरा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों से लोग परेशान’ शीर्षक से खबर छापी थी। इस खबर के बाद सफाई अभियान चलने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। सफाई कर्मियों ने सड़क के किनारे उगी झाड़ियों और जगह-जगह जमा कूड़े-कचरे को हटाया। लोगों का कहना था कि सड़क किनारे झाड़ियों की वजह से आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। अब सफाई होने से लोगों को काफी आराम मिलेगा। न्याय पंचायत प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान के तहत पोखरा बाजार में सफाई करवाई गई है। उन्होंने कहा कि बाजार और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस अभियान से एक तरफ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी तरफ दैनिक भास्कर द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्या पर कार्रवाई भी हुई।