BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में राप्ती नदी का कटान तेज:सिसवारा घाट पर सड़क का हिस्सा...

श्रावस्ती में राप्ती नदी का कटान तेज:सिसवारा घाट पर सड़क का हिस्सा नदी में समाया, एप्रोच मार्ग पर खतरा

0
1


श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील में सिसवारा घाट के पास राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी की तेज धारा सड़क के बिल्कुल किनारे तक पहुंच गई है। सड़क का कुछ हिस्सा कटकर नदी में गिर चुका है। पिछले कई दिनों से राप्ती नदी लगातार किनारे की जमीन काट रही है। इससे सिसवारा घाट के एप्रोच मार्ग पर भी खतरा बना हुआ है। कटान बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। अगर कटान इसी तरह जारी रहा, तो सड़क का बड़ा हिस्सा नदी की चपेट में आ सकता है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। कटान रोकने के लिए मौके पर दिन-रात बचाव कार्य चल रहा है। मिट्टी और बालू से भरी बोरियों के साथ जियो-बैग और बोल्डर भी नदी किनारे लगाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में मजदूर तेज बहाव के बीच कटान रोकने में लगे हैं। हाल ही में रातभर चले अभियान में 500 से ज्यादा मजदूर लगाए गए थे। सिसवारा घाट का पुल और एप्रोच मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत जरूरी है। यह रास्ता खराब होने पर भिनगा और आसपास के इलाकों में आने-जाने पर असर पड़ेगा। लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कटान रोकने के लिए अस्थायी इंतजाम के साथ ही पक्के और मजबूत सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय विधायक राम फेरन पाण्डेय ने भी मौके का जायजा लिया और अधिकारियों को कटान रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here