BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश भाजपा का सेवा संकल्प अभियान गांव-गली तक पहुंचेगा:पार्टी ने बनाई कार्ययोजना, 17...

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान गांव-गली तक पहुंचेगा:पार्टी ने बनाई कार्ययोजना, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

0
1


बस्ती में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर रविवार दोपहर 2 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत एक जिला कार्यशाला हुई। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्यशाला में अभियान को गांव-गली तक पहुंचाने और आने वाले कार्यक्रमों को सही ढंग से चलाने की रणनीति बनाई गई। इसमें जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा और जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माला चढ़ाकर की। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान का मकसद और सेवा से जुड़े कामों को आम लोगों तक पहुंचाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान तय किए गए कार्यक्रमों को योजना बनाकर आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आगमन उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वड़नगर से बनारस यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘झोली अभियान’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवा महाकुंभ-महापंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सेवा से जुड़े कामों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कार्यशाला में जिला और स्थानीय पदाधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा, काम का बंटवारा और आने वाली गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, पवन कसौधन, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, राम श्रृंगार ओझा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, दिलीप पांडेय, अखंड सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमप्रकाश चौधरी, राधेश्याम कमलापुरी, राजकुमार शुक्ला, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, नीलम गौड़, नीरज त्रिपाठी, दिव्यप्रकाश सुधाकर पांडेय, नीरज विनय भारद्वाज त्रिपाठी, संजय पांडेय, राजेंद्र राजभर, सतीश सोनकर, केके सिंह, कार्मेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिवप्रसाद चौधरी, अजय पांडेय, दिव्यांशु दूबे, वीरेंद्र गौतम, विनय यादव, राजेश तिवारी और गौरव त्रिपाठी जैसे जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here