BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिले में धूमधाम से मनायी गयी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री...

जिले में धूमधाम से मनायी गयी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन*

0
10
  1. *
  2. *जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये*
  3. *क्रासकन्ट्री दौड में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट देकर किया सम्मानित*
  4. *👉महात्मा गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शाे पर चलना चाहिए-जिलाधिकारी*
  5. श्रावस्ती, 02 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात् सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्रमणि त्रिपाठी एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी को खादी की टोपी पहनाकर एवं चरखा भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलायी।
  6. इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने क्रासकंट्री रेस पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान बॉबी राना, द्वितीय स्थान हर्षित राना, तृतीय स्थान प्रवेश, चतुर्थ स्थान किशनलाल, पंचम स्थान रंजीत तथा षष्ठम स्थान भूषण एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नैना द्विवेदी, द्वितीय स्थान हसीबुन निशा, तृतीय स्थान सानिया बानो, चतुर्थ स्थान संजना, पंचम स्थान कोमल एवं षष्ठम स्थान निर्मला को टैªकसूट देकर सम्मानित किया।
  7. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी को महात्मा गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शाे पर चलना चाहिए। उनके आदर्शाे पर चलकर ही हम उंचाईयों के नये आयाम को प्राप्त कर सकते है। और अपने जिले का नाम रोशन कर सकते है। गांधी जी ने कहा था कि कर्म ही पूजा है, सभी लोग जो प्रतिदिन कार्य करते है या कहते है, अगर वह मानवता के उत्थान के लिए है, तो वह कार्य पूजा योग्य है।
  8.      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए पूरे देश को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वाहन किया। कई ऐतिहासिक आंदोलन किए, जैसे दांडी यात्रा, सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन। इन आंदोलनों की आग पूरे देश में फैली। साथ ही ब्रिटिश हुकुमत भी इन आंदोलनों के जरिए भारतीयों की बुलंद आवाज के सामने कमजोर महसूस करने लगी। महात्मा गांधी ने पूरे देश को एकजुट किया। यही कारण है कि उन्हें, महात्मा, बापू या राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है।
  9. कार्यक्रम का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार तिवारी ने किया।
  10. इस अवसर पर उपजिलाधिकारी क्रमशः प्रवीण यादव, निशांत उपाध्याय, श्रेया, कलेक्ट्रेट परिवार सहित के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
  11. इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थान, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यालयों में भी गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण एवं विविध कार्यक्रम किया गया।

और पढ़ें
› पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* › 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के समवाय भैंसाईनाका में NCC कैडेट्स के लिए SSB की भूमिका, कार्य एवं चुनौतियों पर व्याख्यान आयोजित › जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*
संबंधित खबरें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat