BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता...

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित “सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय” भिनगा (श्रावस्ती), 02 अक्टूबर 2026।

0
11

 

 

कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण एवं “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति बलकार्मिकों में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण के निर्माण को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बलकार्मिकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ग्रहण की। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वाहिनी के अधिकारियों एवं बलकार्मिकों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं बलकार्मिकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

और पढ़ें
› पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* › 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के समवाय भैंसाईनाका में NCC कैडेट्स के लिए SSB की भूमिका, कार्य एवं चुनौतियों पर व्याख्यान आयोजित › जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सीमावर्ती क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण तथा आमजन को जागरूक करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat