![]()
बहराइच के रुपईडीहा थाने में शांति समिति की बैठक हुई। नानपारा तहसीलदार विकास कुमार की अध्यक्षता में नवरात्रि-दशहरा की तैयारियों पर चर्चा हुई। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान और दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। जोगराज वर्मा ने पंडाल के पास बिजली खंभे में करंट की समस्या बताई। विशाल चौधरी ने दुर्गापुर बाबागंज पंडाल के पास हाई मास्ट लाइट बंद होने की जानकारी दी। नगर पंचायत रुपईडीहा के वार्ड 3 केवलपुर में शौचालय बंद होने व सड़क पर गंदगी को लेकर समाजसेवी राम निवास पासवान व सभासद प्रतिनिधि अशोक यादव ने तहसीलदार को बताया। तहसीलदार ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने डीजे व सोशल मीडिया पर बिना जांचे वीडियो या लेख शेयर न करने और पुलिस को जानकारी देने को कहा।
रुपईडीहा थाने में शांति समिति की बैठक हुई:नवरात्रि और दशहरा को लेकर तहसीलदार ने ली जानकारी, समस्याओं पर चर्चा हुई
और पढ़ें
›
20 हजार का इनामी गोवध आरोपी गिरफ्तार:मोतीपुर पुलिस ने तमंचा, कारतूस, पिकअप और 1320 रुपये के साथ पकड़ा
›
इकौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली:गांधी और लाल बहादुरशास्त्री जयंती पर दिया नशा मुक्ति व भाईचारे का संदेश
›
ग्राम प्रधान ने बच्चों की पढ़ाई के लिए शुरू कराए:नटवाजोत और किशुनपुर में चल रहे दो सेंटर, शिक्षकों को मिल रहा मानदेय
›
कोल्हुई में गर्भवती महिला से मारपीट:घास काटने को लेकर हुआ था विवाद, शरीर पर चोट के निशान
संबंधित खबरें











































