श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में बिजली संकट को लेकर व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग सक्रिय हो गया है। पिछले करीब 10 दिनों से बिजली सप्लाई बंद थी। शुक्रवार को विभाग ने मरम्मत का काम तेज कर दिया। रात में भी बिजली के खंभे लगाने और लाइन ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले आए तेज तूफान से कई बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। इससे नासिरगंज कस्बे की बिजली व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा था। आसपास के इलाकों में सप्लाई शुरू हो गई थी, लेकिन कस्बे में बिजली नहीं पहुंची थी। इसी वजह से व्यापारियों ने दुकानें बंद कर चौराहे पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद विभाग ने काम में तेजी दिखाई है। रात में भी कर्मचारी खंभे लगाने में लगे हैं, जिससे जल्द बिजली सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।
और पढ़ें
›
20 हजार का इनामी गोवध आरोपी गिरफ्तार:मोतीपुर पुलिस ने तमंचा, कारतूस, पिकअप और 1320 रुपये के साथ पकड़ा
›
इकौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली:गांधी और लाल बहादुरशास्त्री जयंती पर दिया नशा मुक्ति व भाईचारे का संदेश
›
ग्राम प्रधान ने बच्चों की पढ़ाई के लिए शुरू कराए:नटवाजोत और किशुनपुर में चल रहे दो सेंटर, शिक्षकों को मिल रहा मानदेय
›
राशिफल 03 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
संबंधित खबरें










































