BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज भारत कौशल प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि 22 सितम्बर तक*

भारत कौशल प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण की अन्तिम तिथि 22 सितम्बर तक*

 

 

श्रावस्ती, 19 सितम्बर, 2026। सू0वि0। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद द्वारा जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार (MSDE) द्वारा आयोजित भारत कौशल प्रतियोगिता (India Skills Competition ) 2026-27 में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

भारत कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन करने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उन्नत प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन का अवसर मिलेगा तथा योग्य प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में 63 कौशल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें उन्नत विनिर्माण, निर्माण, डिजिटल तकनीक, इंजीनियरिंग, आतिथ्य, परिवहन, रचनात्मक उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कौशल शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला, राज्य, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल प्रशिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य प्रशिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों में अध्ययनरत/प्रशिक्षित प्रतिभावान युवाओं को भारत कौशल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि जनपद श्रावस्ती से अधिक से अधिक प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इच्छुक अभ्यर्थी Skill India Digital Hub (SIDH) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2026 निर्धारित है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जनपद श्रावस्ती का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।