BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में स्कूल के सामने सड़क पर जलभराव और कीचड़:बच्चों और ग्रामीणों...

बहराइच में स्कूल के सामने सड़क पर जलभराव और कीचड़:बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी, प्रधान बोले- बजट नहीं, कार्यकाल पूरा हुआ

0
15


बहराइच की ग्राम सभा भावनियापुर बनघुसरी के मजरा बरुहा में खड़ंजा सड़क पर लंबे समय से पानी भरा रहता है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के बाद यह समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि खड़ंजा सड़क पर पानी जमा होने की यह समस्या काफी समय से है, लेकिन अभी तक इसका कोई पक्का समाधान नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को होती है। पानी भरे होने के कारण सड़क पर फिसलने का डर बना रहता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने यह भी बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से मच्छर बढ़ गए हैं। इससे कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से पानी निकासी की सही व्यवस्था करने और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। हालांकि, कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ है। इस बारे में ग्राम प्रधान रामनिवास गुप्ता से बात की गई। उन्होंने कहा कि उनके पास इस काम के लिए बजट नहीं है। साथ ही, उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है, इसलिए वे इसे नहीं करवा सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here