BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे, दुर्घटना का खतरा:शंकरपुर के पास शुभम स्वीट...

विक्रमजोत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे, दुर्घटना का खतरा:शंकरपुर के पास शुभम स्वीट हाउस के सामने सड़क टूटी, पत्थर बिखरे; हादसे की आशंका

0
5


राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शंकरपुर शुभम स्वीट हाउस के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। विक्रमजोत हर्रैया बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर में विनोद चाय की दुकान के सामने भी बड़े गड्ढे हैं। अयोध्या-गोरखपुर रोड से गुजरने वाली गाड़ियों को इससे काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, अयोध्या-बस्ती लेन पर कई गड्ढे हैं और सड़क पर गिट्टियां भी बिखरी हुई हैं। तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक और बसें रात में अचानक गड्ढों से बचने के लिए दाएं-बाएं मुड़ते हैं। इससे आसपास चल रही कार और मोटरसाइकिल सवारों को झटका लग सकता है, जिससे वे हादसे का शिकार हो सकते हैं। इस संबंध में हाईवे अथॉरिटी की पेट्रोलिंग टीम के मैनेजर अरविंद पांडे से बात की गई। उन्होंने बताया कि बरसात में कई जगहों पर सड़कें टूट जाती हैं। मरम्मत के लिए आगे जानकारी दे दी गई है और जल्द ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here