श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इकौना-धनुही मार्ग पर कंजड़वा के पास हुई। घायलों की पहचान बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी सैयद अली (72) पुत्र मंसूर अली और बिलाल (18) पुत्र मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है। दोनों सोमवार को किसी काम से इकौना आए थे। देर रात दोनों बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। कंजड़वा के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में अनियंत्रित बाइक पलटी:इकौना-धनुही मार्ग पर दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल...
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































