BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बाइक की टक्कर से महिला का पैर टूटा:सेखुई में पुलिस ने कार्रवाई...

बाइक की टक्कर से महिला का पैर टूटा:सेखुई में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

0
4


महाराजगंज के सिंदुरिया में एक बाइक की टक्कर से 59 साल की महिला का पैर टूट गया। पुलिस ने इस मामले में पहले कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। सिंदुरिया निवासी कमलावती पत्नी कोदई गुप्ता ने बताया कि यह घटना 5 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे हुई थी। वह अपनी सात साल की नतिनी ईशु के साथ रामजानकी मंदिर जा रही थीं। कर्बला के पास गांव के ही तारकेश भारती ने अपनी बाइक (यूपी 56 बीसी 6583) से तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से कमलावती और उनकी नतिनी दोनों सड़क पर गिर गईं। कमलावती के दाएं पैर में गहरी चोट लगी, जबकि नतिनी को भी चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और उसी दिन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने बाइक को थाने में खड़ा करा लिया था। 6 अप्रैल को संजीवनी अस्पताल में एक्स-रे से पता चला कि कमलावती के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। आरोप है कि इलाज के खर्च को लेकर आरोपी पक्ष ने समझौते के बाद 10 हजार रुपये दिए, जबकि इलाज में करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए थे। कमलावती ने थाने और एसपी से कई बार शिकायत की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर 3 सितंबर को सिंदुरिया पुलिस ने तारकेश भारती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तारकेश भारती के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here