
बहराइच के कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के गोकुलपुर गांव में दहशत फैला रहे एक तेंदुए को सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे वन विभाग की टीम ने पिंजरे में पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही गांव वालों ने राहत की सांस ली। गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए के दिखने की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिनों में कई मवेशियों की जान जा चुकी थी। गांव और आसपास के इलाकों में तेंदुए के पैरों के निशान भी बार-बार दिख रहे थे। इससे गांव वालों में डर का माहौल था और वे अकेले खेतों में जाने से भी बच रहे थे। गांव वालों की शिकायतों और तेंदुए की हरकतों को देखते हुए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। सोमवार तड़के तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित निकालकर एक सेफ हाउस में पहुंचा दिया। डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए की निगरानी हो रही है। उसके स्वास्थ्य और व्यवहार की जांच के बाद तय नियमों के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जरूरी इजाजत भी ली जाएगी। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने वन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया।
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन...
भोपाल| भोपाल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब और विकराल रूप लेता जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों...




































