BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश नासिरगंज-बंजारन पुरवा मार्ग पर चलना हुआ दूभर:सड़क पर गहरे गड्ढों में भरा...

नासिरगंज-बंजारन पुरवा मार्ग पर चलना हुआ दूभर:सड़क पर गहरे गड्ढों में भरा पानी, दर्जनों गांवों को जोड़ती है यह मुख्य सड़क

0
4
नासिरगंज-बंजारन पुरवा मार्ग पर चलना हुआ दूभर:सड़क पर गहरे गड्ढों में भरा पानी, दर्जनों गांवों को जोड़ती है यह मुख्य सड़क

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक में नासिरगंज से बंजारन पुरवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे यह तालाब जैसी दिख रही है। इस कारण स्थानीय लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। यह सड़क दर्जनों गांवों को बाजार और स्कूली बच्चों, किसानों और काम पर जाने वाले लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। गड्ढों में भरे पानी के कारण बाइक और साइकिल सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। ग्राम चंदन कुटिया के साहिल नेता, जो समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि पिछले छह महीने से सड़क की हालत खराब है। उन्होंने कहा, “गड्ढे में पानी भरा होने से पता ही नहीं चलता कि गड्ढा कितना गहरा है। कल मेरी बाइक का पहिया गड्ढे में फंस गया और मैं गिरते-गिरते बचा। प्रशासन को कई बार बताया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।” नासिरगंज निवासी जमीस अहमद ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, “बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। ऑटो वाले इस रोड पर आने से मना कर देते हैं। मरीज को लेकर जाना हो तो और दिक्कत होती है। यह सड़क नहीं, गड्ढों का जाल बन गई है।” एक अन्य ग्रामीण मुश्ताक अली ने बताया कि पानी भरे गड्ढों से मच्छर पैदा हो रहे हैं और घरों में बदबू आती है। उन्होंने कहा, “पैदल चलना भी मुश्किल है, कपड़े खराब हो जाते हैं। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत हो और जल निकासी की व्यवस्था की जाए।” ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि नासिरगंज से बंजारन पुरवा वाली सड़क का जल्द से जल्द निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here