BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में विधिक जागरूकता शिविर:महिलाओं-बच्चों के अधिकार से लेकर मुफ्त कानूनी सहायता...

श्रावस्ती में विधिक जागरूकता शिविर:महिलाओं-बच्चों के अधिकार से लेकर मुफ्त कानूनी सहायता तक दी जानकारी, नशे के नुकसान भी बताए

0
0
श्रावस्ती में विधिक जागरूकता शिविर:महिलाओं-बच्चों के अधिकार से लेकर मुफ्त कानूनी सहायता तक दी जानकारी, नशे के नुकसान भी बताए

श्रावस्ती में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को डीपीआरसी, भिनगा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अमित प्रजापति के निर्देश और सचिव अनुप्रिया की अध्यक्षता में हुए शिविर में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मुफ्त कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान-3.0, महिला एवं बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों के बारे में जागरूक किया। मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी शिविर में लोगों को बताया गया कि आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह के साथ अधिवक्ता की सुविधा भी दी जाती है। पैनल लॉयर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा ने लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता पर चर्चा कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान-3.0 के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि आपसी विवादों के समाधान के लिए विधिक सेवा संस्थाओं की मदद ली जा सकती है। कानूनी प्रक्रिया और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी देकर लोगों को विवादों का समाधान कराने के लिए जागरूक किया गया। महिला-बाल संरक्षण कानून समझाए शिविर में महिला और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विशेष जानकारी दी गई। पॉक्सो एक्ट-2012, लैंगिक समानता, समान वेतन और महिला कल्याण से जुड़े अधिकारों के बारे में लोगों को बताया गया। एसिड अटैक और घरेलू हिंसा से बचाव के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। नशीली दवाओं के नुकसान बताए कार्यक्रम में नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने नशे के सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। लोगों से नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की गई। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी शिविर में विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं और अधिकारों के बारे में बताया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता और कल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना रहा। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में डीपीआरसी के सीनियर फैकल्टी बृजेश कुमार पाण्डेय, डिप्टी चीफ एलएडीसी जेपी त्रिपाठी, पीएलवी माला शर्मा, ज्योति गुप्ता, किरन चौरसिया और समाजसेवी इन्दु गौतम मौजूद रहीं। अधिकारियों और विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here