BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश मुंडेरवा में फ्लाईओवर निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी:कर्मचारी बिना हेलमेट काम...

मुंडेरवा में फ्लाईओवर निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी:कर्मचारी बिना हेलमेट काम कर रहे, भीड़भाड़ वाली जगह पर बैरिकेडिंग भी नहीं

0
0

गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या 189 पर एक फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। यहां पिलर बनाने के लिए जमीन में होल करके सरिया का जाल और सीमेंट डालकर बेस तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इस काम में लगे कर्मचारी सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते दिख रहे हैं। मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर रेलवे समपार फाटक संख्या 189 पर लगने वाले जाम को देखते हुए रेलवे यह फ्लाईओवर बनवा रहा है। यह काम करीब एक साल से चल रहा है। शुरुआत में कर्मचारियों ने बेस में पड़ने वाले सरिया का जाल बनाकर टेस्टिंग की थी। पिछले दो महीने से जमीन में 80 फीट गहराई तक होल बनाकर सरिया का जाल डालकर पिलर के लिए बेस बनाने का काम किया जा रहा है। रेलवे फाटक के दक्षिण तरफ यह काम लगभग पूरा हो चुका है और अब उत्तर तरफ बाजार की ओर काम चल रहा है। यह भीड़भाड़ वाली जगह है, इसके बावजूद न तो ठीक से बैरिकेडिंग की गई है और न ही काम कर रहे कर्मचारी हेलमेट पहन रहे हैं। सुरक्षा मानकों की यह अनदेखी किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। रोड के आसपास रहने वाले सात्विक पटेल, रामकेश, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, श्री जायसवाल, जयराम, अशोक कुमार, रमेश और अनिल सहित अन्य लोगों ने खतरे को देखते हुए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here